संदिग्ध हालात में झुलसे युवक की मौत
फतेहपुर, जून 26 -- मलवां। थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गांव में शुक्रवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। असवार तारापुर निवासी 40 वर्षीय पवन कुमार पटेल उर्फ अवधेश पटेल परिजनों के मुताबिक नशे का आदी बताया जा रहा था। पत्नी प्रीति वर्मा ने बताया कि वह अक्सर शराब के नशे में घर आकर विवाद करता था। शुक्रवार सुबह भी वह रुपए मांग रहा था। पत्नी रुपए का इंतजाम करने बाहर गई थी। यह भी पढ़ें- गांगोडीह गांव में महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत दोपहर करीब 12 बजे लौटने पर घर के भीतर से धुआं निकलता देख उसने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा खोलने पर पवन झुलसा हुआ अन्दर पड़ा था। परिजन आनन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.