लखनऊ, फरवरी 12 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लोकबंधु अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शांति नगर निवासी अभिषेक यादव ने करीब एक साल पहले श्वेता (23) से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों बाद श्वेता अपने परिजनों से दूर हज हाउस के सामने किराए पर रहने लगी। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद पति घर से चला गया। गुस्से में श्वेता ने घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। श्वेता खून की उल्टियां करने लगी। अभिषेक के घर वापस आने पर उसने श्वेता की हालत बिगड़ी देखी। वह उसे फौरन इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचा। इलाज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.