उन्नाव, मार्च 1 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर गांव के रहने वाले छात्र का रविवार दोपहर संदिग्ध हालत में घर के कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। मौत को लेकर परिजन कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सके। उधर, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शेखपुर गांव स्थित बनकी देवी मंदिर के पास रहने वाले 17 वर्षीय तनिश पुत्र जय शंकर मोतीनगर मोहल्ला स्थित पैट्रियाट कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। पिता जय शंकर के मुताबिक तनिश अधिकतर कमरे में ही रहता था। जब खाने के लिए कहा जाता था, तब वह बाहर आता था। फिर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लेता था। रविवार को देर से उठता था। छुट्टी होने से परिजनों ने सोचा कि सो रहा होगा। दोपहर तक बाहर न आने पर परिजनों को आशंका हुई। तब परिजनों ने खिड़की से हाथ डाल कर दरवाजा खोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.