देवरिया, अप्रैल 29 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के गौतम बुद्ध नगर निवासी चौकीदार कल्पनाथ यादव (50) पुत्र दहारी की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक दोपहर में लगभग 12 बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।हालत गम्भीर होने पर उन्हें पीएचसी भलुअनी ले गए। जहां चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद पत्नी फूलमती और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र और दो पुत्री है। बड़ा लड़का विदेश में रहता है। छोटा वाला घर रहता है खेती बाड़ी में हाथ बटाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.