संदिग्ध हालात में घेर में लगी आग, गोवंश की मौत
मेरठ, मई 23 -- समसपुर मार्ग पर एक पशुपालक जयप्रकाश प्रजापति के घेर में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में झुलसकर घेर में बंधी पशुपालक की एक गाय को मौत हो गई और दो बछिया बुरी तरह झुलस गई। पशुपालक ने पड़ोसियों की मदद से घंटों की मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घेर में रखा लाखों रुपये का सामान भी जलकर राख हो चुका था। मौके पर पहुंची पुलिस और तहसील टीम ने जानकारी लेते हुए पीड़ित पशुपालक को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। नायाब तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि तहसील टीम मौके पर पहुंची थी। यह भी पढ़ें- अग्निकांड से हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए जांच कर पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की जाएगी। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से लगी आग में बाइक सहित लाखों का नुकसान यह भी पढ़ें- गुंदेला डेरा में भीषण आग, पांच मकान जले
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.