संदिग्ध हालात में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
औरैया, मई 4 -- औरैया। संदिग्ध परिस्थितियों में घायल एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। कानपुर देहात के ककलापुर मंगलपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह को परिजन रविवार को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज चिचौली लेकर पहुंचे थे। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.