संदिग्ध हालात में घायल ढाबा कर्मी की मौत
कानपुर, अगस्त 8 -- कानपुर देहात, संवाददाता। रसूलाबाद के एक ढाबे पर काम करने वाले भंगापुरवा शिवली निवासी एक अधेड़ संदिग्ध हालात में घायल हो गया। ढाबा संचालक ने उसको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद भेजा था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरूवार रात में उसकी मौत हो गई। उसके परिजनों ने मारपीट में घायल होने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर छानबीन शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के भंगापुरवा निवासी 55 वर्षीय के लाला सक्सेना की शादी नहीं हुई थी। इसके चलते वह रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर नेवादा गांव में रहने वाली अपनी बहन रजनी पत्नी विनोद टेलर के यहां आ गया था। मौजूदा समय में वह जमनी नेवादा रसूलाबाद के एक ढाबे पर काम कर रहा था। बुधवार रात में वह संदिग्ध हालात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.