लखनऊ, फरवरी 14 -- कृष्णानगर में शुक्रवार शाम एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामदे में मिला। परिवार के लोग युवक को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एलडीए कॉलोनी के सेक्टर डी-वन में रहने वाला रोहित सिंह (39) परिवार के साथ रहता था। परिवार में पत्नी अंशू और दो बच्चे है। मृतक के भाई मोहित ने बताया कि रोहित की पत्नी और बच्चे बीते नौ फरवरी को बाराबंकी अपने मायके गई है। तब से रोहित घर पर अकेले था। शुक्रवार की शाम पड़ोसी छत पर गए। तो रोहित को बरामदे की फर्श पर अचेत देखा। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। जानकारी मिलते ही कृष्णा नगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.