नैनीताल, फरवरी 4 -- नैनीताल। भूमियाधार क्षेत्र में बुधवार को एक युवक संदिग्ध हालात में बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने उसे बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल हेम पंत के अनुसार भूमियाधार निवासी 35 वर्षीय इंदर कुमार को पड़ोसियों ने घर के समीप गली में बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। बताया जा रहा है रात घर के पास वह गली में गिर गया था, जिससे उसके सिर में चोट आई थी। रात में किसी की नजर न पड़ने के कारण उसे सुबह अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...