संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत
बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। कोतवाली शहर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शनिवार दोपहर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अस्पताल से अंतिम संस्कार के लिए ले गए। ग्रामीणों के अनुसार गांव आसपुर नवादा निवासी 45 वर्षीय उक्त व्यक्ति शनिवार सुबह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी पास के गांव धौकलपुर गई थी और बच्चे भी कहीं बाहर गए हुए थे। बेहोशी के हालत में मिले उक्त व्यक्ति को लेकर परिजन मेडिकल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। आम चर्चा ग्रामीण के फांसी लगाने की रही। उसे शराब पीने का आदी भी बताया। हालांकि, परिजन इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे। एसएचओ कोतवाली शहर रामप्रताप ने घटना से अनभिज्ञत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.