उरई, अप्रैल 7 -- कदौरा। क्षेत्र के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना निवासी 48 वर्षीय छोटे निषाद सोमवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। परिजनों के अनुसार, कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे के खेत में वह संदिग्ध हालात में तड़पते हुए मिले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजन तत्काल उन्हें जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए। वहां से डॉक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय किसान ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिवार में पत्नी ज्ञान श्री व तीन बेटे सर्वेश, नितिन, विपिन और...