औरैया, अप्रैल 2 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलोखर निवासी एक युवक को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय प्रांशु को गुरुवार तड़के करीब दो बजे परिजन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज किया गया। युवक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए और वह खून से लथपथ अवस्था में था। घायल के भाई आशीष ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों ने प्रांशु को जबरन अपने घर में खींच लिया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित से जानकारी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.