संदिग्ध हालात में खाली प्लाट में लटकता मिला युवक की शव
कानपुर, मई 15 -- कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली में घर से 100 मीटर दूर खाली प्लाट में युवक का शव संदिग्ध हालात में लटकता हुआ मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। परिजनों ने मारपीट के मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण हत्या की आशंका जताई। ग्वालटोली स्थित बड़ा मंगलवार निवासी विशम्भर का 20 वर्षीय दीपक टाइल्स पत्थर का काम करता था। परिवार में पांच भाई और एक बहन है। परिजन ने बताया कि वह परिवार में सबसे छोटा था। वह मंगलवार को मारपीट के एक मामले में कोर्ट से बरी हुआ था। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर से बाहर टहलने निकला था। दो घंटे बाद भी जब वह नहीं लौटा, तो परिजन ने तलाश शुरू की। देर रात करीब एक बजे घर के पास स्थित खाली प्लाट में पेड़ से उसका शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटना के बाद परिजनों ने मारपीट के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.