उरई, अप्रैल 7 -- उरई। संवाददाता कदौरा के ग्राम इकौना में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में तड़पते मिले किसान को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना निवासी छोटे निषाद 48 वर्ष सोमवार की शाम घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। परिजनों के अनुसार, कुछ ही दूरी पर स्थित दूसरे के खेत में वह संदिग्ध हालत में तड़पते हुए मिले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया उसके बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया कानपुर ले जाते समय उक्त किसान ने रस्ते में दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि फोन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.