कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई है। तहरीर में बताया कि 15 साल की बेटी 11 अप्रैल की दोपहर संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिला। इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह का कहना है कि जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...