संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
कानपुर, मई 15 -- बिधनू। बिधनू के एक गांव में बीती मंगलवार की रात दरवाजे पर खड़ी 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पिता के मुताबिक बीती मंगलवार रात बेटी दरवाजे पर खड़ी थी। अन्य परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर थे। कुछ देर बाद बाहर निकले तो बेटी लापता थी। पूरी रात आसपास तलाश करने के बाद भी बेटी का कोई पता नहीं चला। पिता ने गांव ही सिद्धू पर अगवा करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपित भी गांव से फरार है। यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी व आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.