रामपुर, मई 3 -- शाहबाद। संदिग्ध हालात में किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। नगर के मोहल्ला मस्जिदकाजी में किसी विवाद में एक किशोरी ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। किसी का कहना है कि उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया तो कोई हाथ काटने की बात कह रहा है। यह भी पढ़ें- दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...