प्रयागराज, अप्रैल 7 -- किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घर के पीछे बने शौचालय के पास उसका शव मिला। गले में चोट के निशान से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। रात में ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। हालांकि, परिजनों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। कौंधियारा क्षेत्र के नचना गांव निवासी अवनीश तिवारी और उनका बेटा मुंबई में काम करते हैं। जबकि, घर पर पत्नी संगीता और बेटी साक्षी रहती हैं। साक्षी इंटरमीडिएट की छात्रा थी। सोमवार रात करीब 11 बजे साक्षी घर से पीछे बने शौच को गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर मां संगीता बुलाने पहुंची, तो साक्षी शौचालय के पास मृत पड़ी मिली। मां संगीता ने अज्ञात पर बेटी की तार से गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि कुछ साल पहले बेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.