रांची, अप्रैल 11 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। उमेडंडा पार पोखर के ग्रामीण उस समय सन्न रह गए, जब कांके थाना क्षेत्र के चेड़ी मनातू में रहने वाली महिला सुषमा कुमारी शनिवार दोपहर एक संदिग्ध शव लेकर बुढ़मू थाना क्षेत्र के पारपोखर पहुंची। कार में रखा शव उमेडंडा पारपोखर निवासी मोहन नायक की 16 वर्षीया बेटी खुशबू कुमारी का था, जो पिछले कई वर्षों से सुषमा के घर में रहकर काम करती थी। अचानक गाड़ी में शव और उसके हाथ-पैर पर चोट के निशान देख सशंकित ग्रामीणों ने इसकी सूचना बुढ़मू पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सुषमा कुमारी, चालक व खुशबू के शव को थाना लाकर छानबीन शुरू कर दी। बुढ़मू में 0 एफआईआर दर्जमामले में बुढ़मू थाना में 0 एफआईआर दर्ज कर पुलिस बल की निगरानी में सभी को कांके थाना ले जाया गया, जहां मृतका की मौसी ललिता देवी के बयान पर मामला दर्ज करने ...