कन्नौज, जनवरी 23 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव खुसटिया में गुरूवार की देररात संदिग्ध हालातों के चलते युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हालांकि पाेस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत होने की बात सामने आई है।सदर कोतवाली के अहमदपुर रौनी गांव के मजरा खुसटिया निवासी 28 वर्षीय देवेन्द्र पुत्र स्व हरिश्चन्द्र की गुरूवार की देररात संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। घर के कुछ दूरी पर उसका शव पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ज्ञानेन्द्र ने गांव के ही चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। ज्ञानेन्द्र के मुताबिक तकरीबन एक माह पहले देवेन्द्र गांव के ही एक लड़के के साथ बाहर गया था। इस दौरान दोनों ने अपने सारे रूपये शराब में उड़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.