फतेहपुर, मार्च 19 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के पटेल नगर में किराए के मकान में रह रहा एक पत्रकार गुरुवार शाम अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत मिला। मकान मालिक ने संबंधित अखबार के दफ्तर में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की है। बांदा जिले के तिंदवारा कोतवाली नगर निवासी 38 वर्षीय विवेकराज मिश्रा एक दैनिक अखबार में कई सालों से पत्रकार थे। करीब सात माह पहले बांदा से स्थांतरित होकर जिले में आए थे। पटेल नगर के पास सप्लाई आफिस गली में शिक्षक राजीव मिश्र के मकान में किराए से रह रहे थे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व तबियत खराब होने पर आफिस नहीं जा रहे थे। दफ्तर में घर जाने की बात कही थी, लेकिन घर न जाकर यहीं कमरे में रुक गए थे। गुरुवार शाम तक कमरे में हलचल न होने पर मकान मालिक ने खिड़की से देखा तो विवेकराज जमीन में पड़े हुए थे। दरवाजा ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.