हरदोई, जनवरी 22 -- सुरसा। ग्राम तुंदवल और तुंदवल के मजरा कहटरा निवासी दो युवकों की गुरुवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। एक ने हरदोई के जिला अस्पताल में तो दूसरे ने इलाज को लखनऊ जाते समय दम तोड़ दिया। घटनाओं में जहरीला पदार्थ खाने की आशंका है। तुंदवल के मजरा कहटरा निवासी चंदन आटो रिक्शा चलाता था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पिता बृजनंदन ने बताया कि बुधवार को चंदन रोज की भांति आटो रिक्शा लेकर गया था। रात 10 बजे के करीब उसकी तबीयत बिगड गई। इस पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। दूसरी घटना तुंदवल गांव की है। वहां पर हरपालपुर के सूरजूपुर दूरजना निवासी मनोज कुमार का 19 वर्षीय पुत्र रचित यादव अपने नाना बाबूराम के पास काफी समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.