उरई, मार्च 3 -- कालपी। नगर के मुहल्ला रामगंज में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत हो गई। परिजन हार्टअटैक से मौत बता रहे हैं और कार्रवाई से इंकार किया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुलौली निवासी अफसार काफी वर्षों से नगर के मुहल्ला रामगंज में रह रहे थे और छोटा मोटा काम कर घर ग्रहस्थी का बोझ उठा रहे थे। सोमवार को पत्नी घर पर नहीं थी। इस दौरान वह खाना खाकर सोने चले गए थे पर सुबह कमरे का दरवाजा न खुला जबकि वह ज्यादातर सुबह मार्निग वाक पर जाते थे। जब परिजन कमरे में पहुंचे तो मृत पड़े थे। परिजनों ने उनकी मौत को स्वाभाविक बताकर अंतिम संस्कार कर दिया। फिलहाल अधेड़ की मौत को लेकर नगर मे तमाम तरह की चर्चाएं है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की जानकारी दी है जिससे मामले में किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.