संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत, सिर में चोट के निशान
चित्रकूट, मई 19 -- चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पड़री गांव में पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद घर से निकले अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव गांव के बाहर रास्ते के किनारे पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान मिले है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पड़री निवासी 55 वर्षीय चुनकावन शराब का सेवन अधिक करता रहा है। वह अक्सर शराब पीने के बाद घर में विवाद करता रहता था। बताते हैं कि सोमवार की दोपहर में वह शराब पीकर घर पहुंचा। उसने पत्नी सिया दुलारी से विवाद कर उसे मारापीटा। इसके बाद घर से चला आया। शाम करीब साढ़े पांच बजे ग्रामीणों ने पड़री-चकला मार्ग में रास्ते के किनारे पड़ा देखा तो परिजनों को अवगत कराया। जानकारी पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.