सुल्तानपुर, अप्रैल 18 -- भदैया (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के रामपुर हनुमानगंज गांव में शनिवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गया प्रसाद (45) पुत्र राम अजोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित था और शराब पीने का आदी था। उसका शव गांव के एक खेत में पड़ा मिला, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- खेत से मिली महिला की लाश प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक के भाई पुन्नवासी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.