फरीदाबाद, जून 13 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव दयालपुर के हुड्डा मोहल्ला निवासी जोगिन्दर 53 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की बेटी काजल ने कई लोगों पर उसके पिता और पूरे परिवार को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने जहर खाने अथवा किसी द्वारा जहर दिए जाने की आशंका जताते हुए मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

प्राथमिक शिकायत काजल ने सदर थाना बल्लभगढ़ में दी शिकायत में बताया कि 20 मई 2024 को अरुण उनके घर आया था और उसने झगड़ा किया था। इस दौरान उसके पिता जोगिन्दर के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। घटना के बाद उसकी मां ने थाना सदर बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मामले के जांच अधिकारी रहे हेड कांस्टेबल अब्दुल वारी ने कार्रवाई करने के...