लखनऊ, मई 9 -- लखनऊ,संवाददाता। गुडंबा में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में किशोर घर में अचेत मिला। दोपहर में बड़ा भाई घर पहुंचा तो किशोर जमीन में पड़ा था और उल्टियां कर रहा था। परिजन किशोर को फौरन कुर्सी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।गुड़ंबा के सीबा गांव निवासी गुरु प्रसाद किसान हैं। परिवार में पत्नी इंद्रा देवी और चार बेटों में सिद्धार्थ ऊर्फ साहिल(14) है। गुरुप्रसाद ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बड़ा बेटा संगम किसी काम से घर पर पहुंचा। वहां देखा कि सिद्धार्थ जमीन पर अचेत पड़ा था। संगम ने पानी डालकर उसे होश में लाया। पूछने पर सिद्धार्थ ने बताया कि उसे बुखार आ गया था। इस पर उसने घर पर रखी दवा खा ली। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उल्टियां करने लगा। यह सुनते ही बड़े भाई ने सिद्धार्थ को गंभीर हा...