संदिग्ध हालात : लिव-इन में रहने वाली महिला की मौत
प्रयागराज, मार्च 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के मऊकछार इलाके में किराए के कमरे में रह रही एक महिला का शव बुधवार रात फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल की जांच की। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस महिला के साथ लिव-इन में रह रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस के अनुसार, नेपाल की 35 वर्षीय किरन चौधरी पिछले करीब दो साल से एक युवक के साथ मऊकछार में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। लिव इन पार्टनर बुधवार की शाम किसी काम से बाहर गया था। देर रात लौटने पर कमरे का एक दरवाजा में बाहर से ताला बंद मिला, जबकि दूसरा दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस को सूचना दी। कैंट पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.