कौशाम्बी, मार्च 18 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद संदीपनघाट थाने के काजीपुर गांव के बाहर बुधवार सुबह अधेड़ ने संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाल में फंदे से झूल कर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।काजीपुर गांव निवासी 50 वर्षीय परमेश्वर उर्फ छेद्दन पुत्र आलोपी पटेल खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी पत्नी रुक्मिणी देवी ने बताया कि उनके दो बेटियां और पांच बेटे हैं, जिनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है। उनके पति पिछले कई दिनों से बीमारी के कारण काफी परेशान चल रहे थे। बुधवार सुबह वह शौच के लिए घर से निकले थे। करीब आठ बजे आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच ...