गोंडा, अप्रैल 15 -- नवाबगंज (गोंडा)। नगर पालिका के हड्डी पुरवा वार्ड में बुधवार सुबह महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन करने में जुटी है। सुनीता (35) का शव सुबह घर के कमरे में टीन शेड में लगी बल्ली से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।महिला की 12 वर्षीय बेटी काजल ने बताया कि वह सुबह करीब छह बजे कमरे में झाड़ू लगाने गई थी तभी उसने अपनी मां को फंदे से लटका देखा। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। महिला का पति श्यामा निषाद बेंगलुरु में प्राईवेट नौकरी करता है। एसओ अभय सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है।परिवार मूल रूप से तुलसीपुर माझा के डाली पुरवा के रहने वाला है। पिछले करीब दस वर्षों से हड्डी पुरवा में रह रहा था। सुनीता के चार बच्चे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.