अलीगढ़, मई 31 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुरा निवासी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मोहनपुरा निवासी कुमकुम पत्नी अजय ने 29 मई की रात करीब आठ बजे किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 30 मई को रात करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना थाना क्वार्सी से मेमो के माध्यम से अकराबाद पुलिस को प्राप्त हुई। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। पो...