कन्नौज, मार्च 16 -- कन्नौज। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ स्थित शिव मंदिर के पुजारी संदिग्ध हालात में घायल हो गए। आरोप है कि किसी ने उन पर पथराव कर दिया । हमले में पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्वाल मैदान निवासी 60 वर्षीय रामचंद्र पिछले 20 सालों से मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। वह मंदिर परिसर में ही गोशाला भी चलाते हैं। रविवार रात करीब 12 बजे पुजारी रामचंद्र किसी काम से मंदिर से बाहर निकले थे। तभी किसी ने जान से मारने की नियत से पुजारी पर हमला बोल दिया। अचानक पथर लगने से पुजारी गंभीर रूप से घायल हो कर खून से लथपथ हो गए। अगले दिन सोमवार तड़के करीब छह बजे मौसमपुर अल्हड़ गांव निवासी छुन्नूलाल मंदिर में आरती करने पहुंचे जहां पुजार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.