बहराइच, मार्च 28 -- बहराइच। रामगांव इलाके के झिंगहा घाट बाईपास से एआरटीओ कार्यालय के पास संदिग्ध हालात में युवक बेहोश पड़ा था। उसे मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक की इलाज के लिये लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। रामगांव थाने के निम्बुआरी गांव निवासी बबलू (35) पुत्र सीता राम शुक्रवार शाम सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। युवक को लोगों ने मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां परिजनों के आने पर चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले समय युवक की रास्ते मे मौत हो गई। मृतक के परिजनों में हाहाकार मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.