अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा/गजरौला, हिटी। एंबुलेंस चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि होली के बाद गांव में पैदल घूमते समय बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मार दी, इसके बाद वह पीछा करते हुए गांव के बाहर चले गए, लगभग दस मिनट बाद उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजन पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं जबकि पुलिस मौत को हादसा मान रही है।घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर कलां की है। यहां के निवासी सुरेंद्र सिंह स्वास्थ्य विभाग में 108 एंबुलेंस के चालक थे। परिवार में पत्नी व बच्चे भी हैं। कुछ समय पहले वह एंबुलेंस चालक की नौकरी छोड़ चुके थे। फिलहाल वह घर पर ही थे। बुधवार दोपहर तक उन्होंने परिजनों के साथ होली मनाई। इसके बाद वह अपने घर के सामने घूम रहे थे। आरोप है कि उसी दौरान एक बाइक ने उन्हें साइड मार दी। हादसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.