लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- लखीमपुर। कोतवाली सदर के ज्ञानपुर में सड़क के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग महिला का शव पड़ा पाया गया। शव मिलने की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली सदर के गांव ज्ञानपुर निवासी 60 वर्षीय गुड़िया देवी पत्नी हरिओम मिश्रा का खेत भीरा-पलिया हाइवे मार्ग के किनारे है। इसी खेत के किनारे झोपड़ी डालकर खेत की रखवाली किया करती थीं। खेत हाइवे मार्ग के किनारे होने के चलते पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, आदि भी बेचा करती थी और शाम को अपने घर ज्ञानपुर वापस चली जाती। करीब एक माह पहले किसी ने उनकी झोपड़ी में आग लगा दिया था। यह भी पढ़ें- अमरपुर में महिला की हत्या का खेत में फेंका शव जिससे झोपड़ी जलकर राख हो गयी थी। झोपड़ी जल जाने से बुजुर्ग महिला जमीन में दुकान लगाने लगी। सोमवार ...