एटा, अप्रैल 29 -- गांव नगला टिकुरिया में वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने बड़े भाई पर ईंट मारकर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि शराब के नशे में आरोपी ने ईंट मारकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं दिखाई दे रहे है। थाना सकीट के गांव मुबारिकपुर निवरुआ उर्फ नगला टिकुरिया निवासी मुन्नालाल (75) के दो बेटे हैं। इसमें बड़ा बेटा विकास और छोट बेटा अमित है। मुन्नालाल बड़े बेटे विकास के पास रहते है। बुधवार शाम को वृद्ध की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छोटा बेटा अमित ने पुलिस को सूचना दे दी और आरोप लगाया है कि बड़े भाई शराब पीने के आदी है और बुधवार को भी शराब के नशे में आए। बताया कि शराब पीने के लिए पिता से रुपये मांगे। उन्होंने रुपये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.