संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव
अमरोहा, मार्च 19 -- अमरोहा, संवाददाता। संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पूरे मामले में जांच की जा रही है। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मिलक पापड़ी की है। यहां पर गुलाम साबिर का परिवार रहता है। दो साल पूर्व उनके तीसरे बेटे शकील की शादी मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव अगवानपुर निवासी कय्यूम की बेटी महनाज के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में महनाज को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। शादी से दस दिन पहले भी दहेज में बुलेट की मांग को लेकर विवाद हुआ था। तब पुलिस के दखल से मामला निपटा था, इसके बाद शादी संपन्न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.