उन्नाव, अप्रैल 16 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव की रहने वाली विवाहिता का संदिग्ध हालत में बुधवार दोपहर घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फंदे पर शव लटका मिला। पति फंदे से उतार कर पत्नी को मियागंज सीएचसी ले गया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। हसनगंज नायब तहसीलदार दीपक गौतम की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अजगैन थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के रहने वाले बीरेंद्र कुमार रावत ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जून 24 में 23 वर्षीय बहन सावित्री की शादी माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी गौतम पुत्र धर्म पाल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.