कन्नौज, मई 5 -- नगर के मोहल्ला रामगंज निवासी कमलेश देवी पत्नी छविनाथ सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि गत चार मई की शाम उसका 30 वर्षीय पुत्र राहुल घर से कहीं चला गया। काफी समय तक घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- मल्लावां में डीजल लेने गया युवक पांच दिन से लापता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...