कौशाम्बी, मार्च 5 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के बभनपुरा नारा निवासी कपिल देव तिवारी ने बताया कि तीन मार्च की सुबह उनका बेटा घर से खेत जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि गुमशुदगी दर्ज कर युवक की खोजबीन कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...