लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- अमीर नगर चौकी क्षेत्र के गांव नौगवां निवासी एक युवक के संदिग्ध अवस्था में गोली लग गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एंबुलेंस से इलाज के लिए शाहजहांपुर लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के दौरान हालत नाजुक होने पर इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा गया है। परिजनों का कहना है कि लाइसेंसी राइफल साफ करते समय अचानक गोली लगी है। उधर घटना की सूचना पाकर सीओ अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर उमेश चौरसिया ने घटनास्थल का मुआयना किया है। पुलिस गोली चलने के कारणों की जांच करते हुए मौके से एक खोखा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार गांव नौगवां निवासी 40 वर्षीय जय सिंह पुत्र मलखान के पास एकनाली 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक थी। वह लखीमपुर में कहीं गार्ड का काम करता था। गुरुवार की शाम जय सिंह अपने घर पर था, तभी अचानक गोली च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.