उन्नाव, मई 10 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के दसगवां गांव के रहने वाले युवक का रविवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में चर्चा होती रही।दसगवां गांव के रहने वाले 30 वर्षीय सत्यिका पुत्र रमेश की मौत का मामला प्रकाश में आया। घटना को लेकर परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कहीं। परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के क्षेत्रीय गंगा तट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जबकि ग्रामीणों से आशंका जताते हुए चर्चा की जाती रही कि युवक ने फंदे से लटक कर मौत को गले लगा लिया। यह भी पढ़ें- सड़क से घसीटकर शव खाली प्लॉट में फेंका; मुरादाबाद में युवक की हत्या से सनसनी घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...