हापुड़, फरवरी 7 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम उपैड़ा में घर के बाहर एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस और फार्रेसिंक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में पुलिस का कहना है कि अधिक शराब का सेवन करने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। ग्राम उपैड़ा में गांव निवासी सोनू (28 वर्ष ) का उसके घर के बाहर शव पड़ा मिला। मौके पर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच परिजन भी मौके पर पहुंच गई। शव देख परिजन में कोहराम मच गया। मृतक के भाई सुधीर ने डायल 112 पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। फार्रेसिंक टीम को भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.