उन्नाव, अप्रैल 8 -- पुरवा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थिति चंदीगढ़ी मोहल्ला के रहने वाले युवक का संदिग्ध हालत में बुधवार सुबह कमरे में फंदे पर शव लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मचा रहा। उधर, पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा के चंदीगढ़ी मोहल्ला के रहने वाले 35 वर्षीय कृपा शंकर उर्फ कल्लू पुत्र राम रतन मंगलवार रात खाना खाकर अपने कमरे में लेट गया था। जबकि पत्नी और बच्चे बाहर बरामदे में लेटे थे। बुधवार सुबह काफी देर तक कृपा शंकर के कमरे से बाहर न आने पर परिजन ने आवाज लगाई। अंदर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर परिजनों ने दरवाजा को तोड़कर कमरे में पहुंचे तो कृपा शंकर का शव कमरे में बने टाड़ में निकली सरिया में दुपट्टे के सहारे लटका मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.