संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास से बरामद हुई सीरिंज और नशीली दवाएं
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रविवार की सुबह किसान पथ के नीचे लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर कूड़े के ढेर पर एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सोशल मीडिया और अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए शव की शिनाख्त कराई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम लालपुर, थाना हैदरगढ़, जिला बाराबंकी निवासी विनय मिश्रा (40) के रूप में हुई। मृतक के भाई विकास मिश्रा ने बताया कि विनय नशे का आदी था और पिछले कुछ दिनों से घर पर ही था। शुक्रवार को वह डाला चलाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा。
घटनास्थल की जानकारी जब विनय दो दिन बाद भी घर नहीं पहुंचा तो रविवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.