संभल, अप्रैल 9 -- जनपद के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुर सानी गांव में एक संदिग्ध मामला सामने आया है। संभल-हसनपुर मार्ग पर सड़क किनारे स्थित एक खाली प्लॉट में पड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक का चेसिस पुलिस ने बरामद किया है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक को चोरी या किसी अन्य घटना के बाद यहां लाकर छोड़ा गया हो। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चेसिस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।पुलिस अब बाइक के नंबर और चेसिस के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने में जुटी है, साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी...