उन्नाव, मार्च 30 -- असोहा। मानसिक विक्षिप्त युवक की रविवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद परिजनों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौरावां थाना क्षेत्र के पारा गांव के रहने वाले राकेश पुत्र भगवान दीन रैदास पिछले कई महीनों से कालूखेड़ा कस्बे में इधर उधर टहला करता था। रविवार रात लगभग दस बजे कस्बे में असोहा तिराहे के पास गिरा पड़ा था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी असोहा पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। मृतक राकेश पांच भाई प्रकाश, नन्हकू, इंद्र बहादुर, नरेश व बहन बबिता में तीसरे नंबर का था। मृतक राकेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.