उन्नाव, जनवरी 5 -- पुरवा। मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। क्षेत्र के तारागढ़ी गांव निवासी शिव गुलाम ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि रविवार दोपहर उसका 21 वर्षीय बेटा संजय घर से बिना बताए कही चला गया है। जिसकी परिजनों से काफी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। पीड़ित ने बताया कि बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसका इलाज भी चल रहा है। इंस्पेक्टर अमरनाथ यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...