एटा, नवम्बर 10 -- एटा। संदिग्ध हालत में महिला की मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना मिरहची के नगला कन्ही निवासी जगदीश सिंह ने बेटी निशा (29)की शादी लगभग दस साल पहले थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला हिमांचल निवासी राहुल के साथ की थी। रविवार दोपहर में महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मायकेवालों को लगी। जानकारी मिलते ही वह बेटी की ससुराल पहुंचे। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। मिरहची पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.