अमरोहा, मई 21 -- रहरा, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थिति में कीटनाशक के सेवन से सोमवार रात महिला की मौत हो गई। शव को ससुराल में रखकर मायके व ससुरालियों के बीच करीब 18 घंटे तक पंचायत चली। समझौता न होने पर मायके वालों ने जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा करते हुए मंगलवार शाम पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में महिला की मौत, शव आंगन में रखकर 18 घंटे चलती रही पंचायतघटना की जानकारी जानकारी के मुताबिक थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव भूवरा निवासी पति प्रदीप से अनबन के बाद सोमवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में यशोदा ने कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। खबर लगते ही जनपद संभल के थाना बहजोई के गांव खेतापुर निवासी मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। करी...